

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की टोटो बेचने की फिराक में घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना 24 अप्रैल 2026 की शाम की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि भरत भवन के पास दो युवक चोरी की टोटो बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। करीब 5 बजे भरत भवन चौक पर दोनों संदिग्धों को देखा गया। पुलिस वाहन को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया।
थाने में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम मो. हैदर (28 वर्ष) और मो. फरहान उर्फ बाबू (19 वर्ष) बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने 20 अप्रैल को बांग्ला टांड़ क्षेत्र से टोटो चोरी करने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चट्टानी देवगांव क्षेत्र से चोरी की टोटो बरामद की। साथ ही पूर्व में चोरी की गई टोटो की 4 बैटरियां भी जब्त की गईं। इस मामले में चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 49/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी :
थाना प्रभारी अवधेश कुमार, गुफरान खान, अंजारुल हक, भरत भूषण एवं सशस्त्र बल के जवान।
बरामद सामान:
1 टोटो
4 बैटरियां
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
