• Sat. Apr 25th, 2026

सरायकेला एवं चांडिल न्यायालयों में मासिक लोक अदालत का सफल आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Apr 25, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : माननीय झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA), रांची के निर्देशानुसार तथा निर्धारित कार्यकलाप कैलेंडर के अनुरूप दिनांक 25 अप्रैल 2026 को सिविल कोर्ट, सरायकेला एवं अनुमंडलीय न्यायालय, चांडिल में मासिक लोक अदालत सह एनआई एक्ट मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।

लोक अदालत में संदर्भित मामलों के निष्पादन हेतु कुल 9 बेंचों का गठन किया गया, जिनमें न्यायिक पदाधिकारी एवं पैनल सदस्य शामिल थे। इस अवसर पर वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं आम जनता की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यवाही के दौरान परक्राम्य लिखत अधिनियम (NI Act) से संबंधित 2 मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया, जिसमें कुल ₹3,00,000 की राशि का समझौता हुआ। कुल मिलाकर लोक अदालत में 29 मामलों का सफल निष्पादन किया गया, जिससे ₹4,43,350 की राजस्व प्राप्ति हुई।

यह लोक अदालत त्वरित, सुलभ एवं कम खर्चीले न्याय के माध्यम के रूप में पुनः प्रभावी सिद्ध हुई, जिससे न केवल न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ कम हुआ बल्कि पक्षकारों के बीच सौहार्दपूर्ण समाधान भी सुनिश्चित हुआ।

उल्लेखनीय है कि मासिक लोक अदालत प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को आयोजित की जाती है, जो विवादों के समाधान हेतु एक नियमित मंच प्रदान करती है।

भीषण गर्मी के बावजूद, बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे लोक अदालत को “न्याय का उत्सव” कहे जाने की सार्थकता सिद्ध हुई।

यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (प्रभारी), सरायकेला-खरसावां के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *