• Fri. Apr 24th, 2026

नवपदस्थापित एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हासमी 2022 बैच के आईपीएस ने संभाला पदभार

admin's avatar

Byadmin

Apr 24, 2026
crescent ad

 

 

चक्रधरपुर: डा. सैय्यद मुस्तफा हासमी आईपीएस ( 2022 बैच ) ने चक्रधरपुर के नए एसडीपीओ के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। नवपदस्थापित एसडीपीओ डॉ. हासमी ने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगी। उन्होंने पुलिस बल को सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। साथ ही लोगों से अपील की है किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके पदभार ग्रहण करने पर स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में चक्रधरपुर में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *