
जमशेदपुर. : कोल्हान के विभिन्न प्रखंड में गर्मी की असर , आज शहरी क्षेत्र में तपती धूप और भीषण गर्मी में जुबली पार्क लोगों का सहारा बना हुआ है। 44 डिग्री पार तापमान में लोग पेड़ की छांव के नीचे आराम फरमाते नजर आ रहे हैं।


शहर में इन दिनों तपती धूप और भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है। ऐसे में शहरवासी जुबली पार्क को अपना सहारा बना रहे हैं। घने पेड़ों की छाया, हरी-भरी घास, फूलों के बगीचे और ठंडी हवा लोगों को गर्मी से राहत दे रही है।
हरियाली बनी सबसे बड़ी खासियत पार्क की सबसे बड़ी खासियत उसकी हरियाली है। चारों तरफ फैले बड़े-बड़े पेड़, रंग-बिरंगे फूल और साफ-सुथरी घास इसे शहर के बीच एक प्राकृतिक ठंडक का अहसास देते हैं। सुबह से शाम तक बुजुर्ग, बच्चे और युवा यहां पेड़ों के नीचे बैठकर गर्मी से बचते दिख रहे हैं।
*लोगों ने की पेड़ लगाने की अपील:*
पार्क में आए लोगों का कहना है कि जमशेदपुर में गर्मी काफी पड़ रही है। ऐसे में जुबली पार्क में लगे पेड़ इन दिनों लोगों के लिए काफी सहारा बने हुए हैं। लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। इसलिए सभी को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।
44 डिग्री गर्मी में घर के अंदर रहना मुश्किल है। पंखा-कूलर भी फेल हैं। सुबह-शाम यहां आकर पेड़ के नीचे बैठते हैं तो जान में जान आती है। सरकार को शहर में और पेड़ लगाने चाहिए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
