• Fri. Apr 24th, 2026

सरायकेला : माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के करकमलों से उत्कृष्ट कार्यों हेतु ईचागढ़ प्रखंड को पंचायत समिति श्रेणी में सम्मान.

admin's avatar

Byadmin

Apr 24, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला–खरसावाँ : राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर राजधानी रांची स्थित टाना भगत स्टेडियम, खेलगांव में ‘मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन 2026’ (दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय समारोह) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के करकमलों से सरायकेला-खरसावाँ जिले के ईचागढ़ प्रखंड को उत्कृष्ट पंचायत समिति श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। प्रखंड को उत्कृष्ट कार्यशैली, नवाचार, स्वच्छता, पारदर्शिता एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

 

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख श्री गुरुपद मार्डि एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती एकता वर्मा ने उक्त सम्मान प्राप्त किया। कार्यक्रम में माननीया ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह तथा माननीया कृषि मंत्री सुश्री शिल्पी नेहा तिर्की उपस्थित रहीं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *