• Fri. Apr 24th, 2026

Adityapur : वार्ड-15 में 9.5 लाख की लागत से पेवर्स ब्लॉक सड़क निर्माण का शिलान्यास

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 24, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-15 में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई।
लगभग 9.5 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पेवर्स ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास नगर निगम मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह एवं वार्ड पार्षद नथुनी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
अतिथियों ने नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। यह सड़क निर्माण कार्य आदित्यपुर एस टाइप मोड़ से माझी टोला चांदनी चौक तक सड़क किनारे पेवर्स ब्लॉक बिछाने के लिए कराया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास भी होगा। इस परियोजना के निर्माण की जिम्मेदारी गायत्री इंजीनियरिंग वर्क्स को सौंपी गई है। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी, गौतम सरदार, रति बेरा, उदय गुप्ता, त्रिलोकी प्रसाद, एसडी प्रसाद समेत बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आगे भी ऐसी योजनाएं जारी रहेंगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *