• Fri. Apr 24th, 2026

प्रतिशोध की आग में रोहित की हत्या: धनबाद पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, 4 गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Apr 24, 2026
crescent ad

 

धनबाद: धनबाद थाना क्षेत्र के बहुचर्चित रोहित हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 20 मार्च को हुई इस सनसनीखेज वारदात के पीछे की वजह ‘पुरानी रंजिश और बदला’ निकली। पुलिस ने इस मामले में चार मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है, जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

 

क्या था मामला?

 

बीती 20 मार्च 2026 को साहू गली के निवासी रोहित कुमार की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने मृतक की बहन रितु कुमारी के बयान पर धनबाद थाना कांड संख्या 95/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

 

कैसे खुला राज: तकनीकी साक्ष्य बने हथियार

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए घटनास्थल और आसपास के रास्तों के कैमरों को खंगाला गया। मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स का गहन विश्लेषण किया गया। पुलिस मुखबिरों की सूचना पर 23 अप्रैल को छापेमारी कर आरोपियों को धर दबोचा गया। पुलिस ने इस हत्याकांड में संलिप्त जिन चार युवकों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम जीतु यादव , तरुण यादव , महेश धीबर , भुनेश्वर हाड़ी है।

 

हत्या की वजह: ‘प्रेम प्रसंग’ का खूनी अंजाम

 

प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी ने बताया कि इस हत्या की साजिश के पीछे गहरी रंजिश थी। दरअसल, करीब दो महीने पहले प्रेम नामक एक युवक ने आरोपी जीतु यादव की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। जीतु यादव इस बात से बेहद आक्रोशित था और बदला लेना चाहता था। इसी रंजिश की भेंट रोहित कुमार चढ़ गया, जिसकी योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए हत्या में प्रयुक्त लोहे का दाव,घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें। मृतक का मोबाइल फोन और वारदात के समय पहना गया शॉल जैसे अहम साक्ष्य बरामद किए हैं। इस सफल उद्भेदन में धनबाद, सरायढेला, लोदना और अलकडीहा थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *