• Wed. Apr 22nd, 2026

दिनदहाड़े हाइवा में आग, रंगदारी का धमकी भरा पर्चा बरामद।

admin's avatar

Byadmin

Apr 22, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव। पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में बुधवार को एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। परियोजना में कार्यरत एक निजी कंपनी की हाइवा (कोयला ढुलाई वाहन) को अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े आग के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार लगभग शाम 3 बजे उस समय घटी, जब हाइवा अपने निर्धारित मार्ग 13 माइल होकर गुजर रही थी।

यह इलाका सामान्यतः काफी व्यस्त रहता है और घटना के समय भी सड़क पर लोगों की आवाजाही बनी हुई थी। ऐसे में दिन के उजाले में इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार अज्ञात अपराधियों ने हाइवा को जबरन रोककर उसमें आग लगा दी। घटना के दौरान अपराधियों ने चालक को एक धमकी भरा पर्चा भी थमा दिया।

पर्चे में कंपनी से रंगदारी की मांग की गई है और स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि “जितनी जल्दी हो सके बॉस से मैनेज कर लो, नहीं तो काम बंद कर दो। वरना इस बार गोली चली है, अगली बार बम मार देंगे—ये तो सिर्फ ट्रेलर है।”बताया जा रहा है कि पर्चे में प्रकाश सोनकर, मयंक सिंह और राहुल दुबे गैंग का नाम भी लिखा हुआ है, जिससे मामले को लेकर गंभीरता और बढ़ गई है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अपराधियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस घटना ने कोयला क्षेत्र में कार्यरत कंपनियों और स्थानीय लोगों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *