• Wed. Apr 22nd, 2026

धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 मोटरसाइकिलों के साथ 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Apr 22, 2026
crescent ad

 

धनबाद: कोयलांचल में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए धनबाद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अपराधियों को दबोचा है। इनके पास से चोरी की 8 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक चोरी की बाइक लेकर किसान चौक की ओर जा रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया और घेराबंदी कर दो युवकों को धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर गिरोह के अन्य सदस्यों और छिपाकर रखी गई मोटरसाइकिलों का पता चला।

पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के कुल चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सुजीत कुमार महतो , मुकेश कुम्हार ,श्यामलाल महतो , विजय महतो उर्फ हरिलाल महतो शामिल है। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पकड़े गए सभी अपराधी पेशेवर हैं। ये पहले भी ट्रक चोरी, डकैती और लूट जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल रहे हैं और कई बार जेल की हवा खा चुके हैं। बरामद वाहनों में ‘हीरो स्प्लेंडर प्लस’ और ‘होंडा शाइन’ जैसे लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं, जिनमें से कई की नंबर प्लेट अपराधियों ने गायब कर दी थी।

 

“पुलिस गिरोह के अन्य संपर्कों की तलाश कर रही है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदातों में कमी आने की उम्मीद है।”— ऋत्विक श्रीवास्तव, सिटी एसपी

 

पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस अब फरार साथियों की तलाश में जुटी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *