
सरायकेला : पुरुलिया जिले के बाघमुंडी में प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 12:25 बजे बाघमुंडी स्थित PPSP कार्यालय के सामने पुलिस तैनात थी। तभी एक बाइक पर बड़ा पॉलीथीन बैग लदा देखा गया। बाइक खून से लथपथ थी और बैग से खून रिस रहा था।
शक होने पर पुलिस ने बाइक रोकी और युवक को पकड़ा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव ठिकाने लगाने जा रहा था।
आरोपी की पहचान अमित कुमार महतो के रूप में हुई है, जो बाघमुंडी थाना क्षेत्र के हुरुमदा गांव का रहने वाला है। वह पढ़ाई और नौकरी की तैयारी के लिए तमना थाना क्षेत्र के एक मेस में रहता था। मृतका की पहचान प्रितिका महतो, निवासी बुरदा, थाना बाघमुंडी के रूप में हुई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार दोनों का कई सालों से प्रेम संबंध था और एक ही कोचिंग में पढ़ते थे। आरोपी को शक था कि प्रेमिका का किसी और से संबंध है, इसी कारण दूरियां बढ़ गईं। शनिवार को युवती मेस में मिलने आई थी, जहां गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।
घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुरुलिया जिला अदालत में पेश किया गया, जहां 10 दिन की पुलिस हिरासत के लिए अर्जी दी जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक कुमार सनी राज ने बताया कि मामला प्रेम संबंध से जुड़ा है, जांच जारी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
