• Sun. Sep 13th, 2026

Adityapur : क्रॉस लिमिटेड का रक्तदान शिविर अभियान मे 180 यूनिट रक्त संग्रहित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 13, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। ऑटो क्लस्टर स्थित क्रॉस लिमिटेड द्वारा रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुई। शिविर का उद्घाटन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधीर राय ने फीता काटकर किया। यह कंपनी का लगातार तीसरा वार्षिक रक्तदान शिविर था,
जिसमें इस वर्ष 175 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया था । कंपनी के कर्मचारियों एवं बाहरी रक्तदाताओं के उत्साहजनक सहयोग से निर्धारित लक्ष्य को पार करते 180 यूनिट रक्त संग्रहित। कंपनी की ओर से रक्तदाताओं को सवैतनिक अवकाश, आकर्षक उपहार तथा बुफे लंच की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा गया। कंपनी प्रबंधन ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान के समान है।
क्रॉस लिमिटेड की टीम पूरे कार्यक्रम की निगरानी करते हुए इसे सफल बनाने में जुटी रही। रक्तदान शिविर की सफलता को लेकर कंपनी कर्मियों और अतिथियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। शिविर में जीएम एचआर रमाकांत गिरी,
सीओओ सतीश बंसोडे, राजेश प्रधान, रिभु रॉय, अरविंद सिंह, सुनील सिंह, सुनेत्रो भौमिक, तिजेश साहू, राजकुमार महतो, शुभम खामराई, पूजा महतो एवं अंशु सिंह समेत कंपनी की पूरी प्रबंधन टीम मौजूद रही। वहीं वीबीडीए की ओर से सचिव कमल कुमार घोष और सुनील कुमार मुखर्जी ने भी भाग लिया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *