
आदित्यपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर युवा जनशक्ति मोर्चा के तत्वावधान में अमृत पार्क, रोड नंबर-10 में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता किट्टू दास ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा उपस्थित रहे। इस अवसर पर आरआईटी थाना प्रभारी संजीव सिंह, आदित्यपुर थाना प्रभारी बंधु तिर्की, नगर निगम के देबाशीष प्रधान, वार्ड पार्षद नीटू शर्मा, अर्चना सिंह, सुधीर चौधरी तथा समाजसेवी जगदीश नारायण चौबे समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
उपस्थित वक्ताओं ने उनके विचारों को अपनाने और समाज में समानता एवं शिक्षा के महत्व को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोल्हान प्रभारी नीरज साहू, जिला अध्यक्ष मणिकांत सिंह, नगर अध्यक्ष किट्टू दास, अजीत कुमार, रवि कुमार, अजय मिश्रा, कृष्णा बावरी, एसटी-एससी अध्यक्ष बिष्णु बावरी, शिव वर्मा एवं मुकुल महतो का विशेष योगदान रहा।
आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
