• Wed. Apr 15th, 2026

एससी-एसटी-ओबीसी समन्वय समिति द्वारा अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, सैकड़ों लोगों की भागीदारी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 14, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एससी-एसटी-ओबीसी समन्वय समिति द्वारा आयोजित शोभा यात्रा लोजपा के प्रदेश महासचिव मनोज पासवान के नेतृत्व में ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुई।
यात्रा का शुभारंभ आदित्यपुर फुटबॉल मैदान से हुआ, जिसका समापन आदित्यपुर-2 स्थित अंबेडकर चौक में किया गया। शोभा यात्रा के दौरान मनोज पासवान ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे मार्ग में बाबा साहब के जयकारों और संविधान के सम्मान में नारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण उत्सवमय और प्रेरणादायक बना रहा।
यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पहुंची, जहां श्रद्धांजलि अर्पित की गई।शोभा यात्रा में महिलाओं, युवाओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की बड़ी भागीदारी रही। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम ने न केवल बाबा साहब के प्रति लोगों की आस्था को दर्शाया, बल्कि समाज में एकता और जागरूकता का संदेश भी दिया।
इस मौके पर सरयू पासवान, विनय पासवान, लाल बहादुर शास्त्री, उदित यादव, छोटू पासवान, संतोष पासवान, अनिल मुखी, खिरोद सरदार, रीता देवी, अभिषेक आनंद, अविनाश कुमार, मुन्ना पासवान, सोनू पासवान, नवल पासवान, रामकर्ण पासवान, पंकज पासवान, साधु पासवान, रोशन पासवान, अवधेश पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *