• Wed. Apr 15th, 2026

केरेडारी के विभिन्न गांवों में अम्बेडकर जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि: नमो बुद्धाय, विधायक रोशन लाल चौधरी

admin's avatar

Byadmin

Apr 14, 2026
crescent ad

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

 

 

केरेडारी प्रखण्ड,के विभिन्न गांव सलगा, पांडू, तरहेसा, गोपदा,हेवई, मनातू, बेलतु गांवों में विश्व भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बड़कागांव विधायक माननीय श्री रोशन लाल चौधरी ने अम्बेडकर जयंती समारोह समिति के आमंत्रण पर समारोह में शामिल होकर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

विधायक श्री चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा, सामाजिक न्याय और समानता का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार आज भी समाज के हर वर्ग को अन्याय के खिलाफ लड़ने और एक समतामूलक समाज बनाने की प्रेरणा देते हैं।

 

उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि हम सभी मिलकर बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाएं, शिक्षा और जागरूकता फैलाएं तथा एक सशक्त, शिक्षित और समानता पर आधारित समाज का निर्माण करें।

 

इस जयंती समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी और अंबेडकरवादी कार्यकर्ता उपस्थित हुए, सलगा पंचायत के मुखिया महोदया, पार्वती देवी मुखिया प्रतिनिधि जगनारायण राम अध्यक्ष विनोद कुमार राम सचिव विजय राम कोषाध्यक्ष रामलाल राम मंच संचालनकर्ता बालमुकुंद दास सोनू दास मीडिया प्रभारी बीएसेफ मनोज राम पवन राम , आदित्य राम ,समस्त अंबेडकर वादी एवं महिलाओं ने भी पूर्णरूप से उपस्थित हुई,मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, कर्मचारी साव, केरेडारी मंडल अध्यक्ष बाल गोविंद सोनी, बेलतु मंडल अध्यक्ष शेर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बद्री नारायण सिंह, अजासू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा,कंचन यादव, आजसू केंद्रीय सदस्य भोला महतो, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

यह समारोह बाबा साहेब के सपनों को साकार करने और सामाजिक न्याय की दिशा में एकजुटता का प्रतीक बना।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *