
बोकारो- जिले के सियालजोड़ी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत मूनदनिया बस्ती में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली विदेशी शराब बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है।

यह कार्रवाई सहायक आयुक्त उत्पाद, बोकारो के निर्देश पर की गई।छापेमारी के दौरान टीम ने चारदीवारी से घिरे एक एस्बेस्टस निर्मित मकान में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा किया। मौके से भारी मात्रा में तैयार नकली विदेशी शराब के साथ-साथ निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री भी जब्त की गई।

बरामद सामान में विभिन्न ब्रांड के स्टीकर, ढक्कन, खाली बोतलें, कारमेल और तीन पंचिंग मशीन शामिल हैं।छापामारी के दौरान बरामद सामग्री नामांकित किए गए हैं – (1) विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब ,ओल्ड मोंक रम (750 ml) – 2 पेटी,111 व्हिस्की (750 ml) – 4 पेटी,इम्पीरियल ब्लू (375 ml) – 25 पेटी,रॉयल स्टैग (375 ml) – 23 पेटी,आइकोनिक वाइट (375 ml) – 48 पेटी, कुल: 102 पेटी, 2376 बोतलें (लगभग 918.00 लीटर) जब्त की गई/(2) स्पिरिट,3 जर्किन – कुल 105 लीटर,(3) एवं पंचिंग मशीन – 3 भी शामिल थी /साथ ही भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड्स के स्टीकर, ढक्कन एवं खाली बोतलें भी बरामद की गयी / मामले में हरला थाना
क्षेत्र के पचौड़ा बस्ती निवासी इरफान अंसारी (पिता – वारिश अंसारी) की संलिप्तता सामने आई है। आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी इस तरह के मामले दर्ज हो चुके हैं, जिससे उसकी अवैध गतिविधियों में लगातार संलिप्तता की पुष्टि होती है।
इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रशिक्षु निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने किया। टीम में अवर निरीक्षक सन्नी विवेक तिर्की, अमित कुमार गुप्ता, महेश दास सहित उत्पाद विभाग के अन्य जवान शामिल थे।
उत्पाद विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
