• Tue. Apr 7th, 2026

टंडवा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Apr 7, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टंडवा में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललन भुइया तथा विशिष्ट अतिथि एमएलसी दिलीप सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा समाजसेवी अभय वैध एवं राजेश अग्रवाल ने भी समारोह को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।सम्मानित होने वाले छात्रों में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। मैट्रिक में सत्यम कुमार सिंह, सचिन कुमार भारती, हर्ष राज एवं अमन कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट आर्ट्स संकाय में नूरी शबा, गुलनाज अफरीन एवं चांदनी कुमारी को सम्मानित किया गया।

इंटरमीडिएट साइंस संकाय में मोहम्मद फैज, नूरी शुभम कुमार एवं प्रीति कुमारी को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों का मनोबल बढ़ता है और वे आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं। समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।

मौके पर दिलीप कुमार सिंह, सुचिता तिवारी, प्रदीप कुमार, जगदीश राम, मोहम्मद रुकुमुद्दीन, ललेंद्र शर्मा, उमाकांत कुमार, पवन कुमार, श्वेता कुमारी, अनिता कुमारी, रवि रंजन कुमार, रवि, प्रियंका कुमारी, विनोद कुमार, अवकाश कुमार एवं मुकेश कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा, जहां विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *