• Fri. Feb 20th, 2026

होली त्योहार को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक

admin's avatar

Byadmin

Feb 20, 2026

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ 20 फरवरी। होली का त्योहार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति पुलिस जन सहयोग समिति की एक आहूर्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता केंदुआडीह थाना प्रभारी सह निरीक्षक प्रमोद पांडेय ने की जबकि संचालन राम गोपाल भुवानियां ने की।

बैठक में थाना क्षेत्र के केंदुआ,गोधर,अलकुसा,खैरा,कुस्तौर नदी धौड़ा, गड़ेरिया से गणमान्य जन उपस्थित हुए और सभी ने अपने बातों से थाना प्रभारी को आवगत कराया।इसपर थानां प्रभारी ने सभी को अस्वस्थ करते हुए कहा कि होली खुशी और आपसी भाईचारे का त्योहार है इसे हर्सोल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं होली के दिन शराब की बिक्री,लहेरिया बाइकर्स,डीजे पर अश्लील गानो पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगी,हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

हुड़दंगी करते पकड़े जाने पर वैसे तत्वों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिसमे किसी की कोई पैरवी पहल नही सुनी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि होली के दिन लोग अपने बच्चे को नियंत्रण में रखें। लोग किसी के अफवाह में न पड़ें यदि कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करता है

तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। केंदुआडीह पुलिस आपकी सेवा में 24 घन्टे तात्यपर रहेगी।उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर थाना के समस्त पुली पदाधिकारी एवं गणमान्य लोगों में राम गोपाल भुवानियां,चन्द्रदेव यादव,सरफूदीन अंसारी,मनोज रॉय, गीता सिंह,शुशीला देवी,नीतू सिंह,गुड्डू खान,मोईन राजा,सखदेव पासवान,दीनानाथ गुप्ता,राजीव झा,गणेश मिश्रा, सुरेंद्र चौबे,संजय जायसवाल इत्यादि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *