• Sun. Feb 15th, 2026

Adityapur breaking news : रेलवे यार्ड के पास नाले से सटा मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 15, 2026
Aditpur  :  आदित्यपुर के रेलवे यार्ड के समीप दीवार से सटे नाले के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक की पहचान आदित्यपुर सीता बस्ती निवासी मंगल लोहार के रूप में की जा रही है।
बताया गया कि मंगल लोहार दारू का आदी था, शादीशुदा था और पांच बेटियों का पिता था। उसकी उम्र करीब 50 से 60 वर्ष के बीच बताई जा रही है। लोगों ने यह भी बताया कि वह बीते 5–6 दिनों से लापता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव नाले में पड़ा हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मौत कुछ दिन पहले हुई हो सकती है। हालांकि उसकी मौत कैसे हुई, यह फिलहाल जांच का विषय बना हुआ है।
खबर लिखे जाने तक शव नाले में ही पड़ा हुआ था और पुलिस को सूचना दिए जाने की बात कही जा रही थी। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *