
जमशेदपुर. प्रदेश में चल रहे भाषाई विवाद को लेकर विश्व भोजपुरी विकास परिषद की बैठक मुन्ना चौबे के आवासीय कार्यालय पर बैठक हुई।
बैठक में परिषद के अध्यक्ष निवास तिवारी ने कहा कि वर्तमान सरकार भोजपुरी के साथ उदासीन रवैया अपना रही है जिस वजह से भाषाई विवाद और गहराता जा रहा है अब लड़ाई हिसंक होगी जिसकी जिम्मेदारी सरकार और जिला प्रशासन को लेनी होगी।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में सरकार के द्वारा जिन भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा मे शामिल किया है उसकी पढ़ाई कहां हो रही है।
उक्त बैठक में परिषद के महासचिव मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया की जनप्रतिनिधियो से इस गम्भीर विषय पर अपनी राय रखनी चाहिए,अन्यथा उनको भी अब विरोध का सामना करना होगा,लोगो को जागरूक करना होगा और इस कार्य मे अनिरुद्ध कुमार गिरी को युवा इकाई की कमान दे उन्हें इस आंदोलन को जागरूकता अभियान की कमान दे दी गई।
सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार के लिये हर्ष यादव,और अमित यादव को जिम्मेदारिया दी गई,और सरकार के चिर निंद्रा से जगाने के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन का बिगुल फूकेंगे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
