
बोकारो थर्मल

डीवीसी सीएसआर व डीवीसी अस्पताल बोकारो थर्मल एवं नेताजी आई अस्पताल रामचंद्रपुर पुरुलिया के सहयोग से ऑफिसर्स क्लब बोकारो थर्मल में बुधवार को निःशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सीजीएम सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया, जीएम एचआर एए कुजूर, डीवीसी अस्पताल के डीजीएम संजय कुमार, डी पंचायत की मुखिया चंदना मिश्रा, नेताजी आई अस्पताल के डॉ.हिमाद्रि रंजन घोष आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद मुख्य अतिथि सहित अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं संजीवनी वृक्ष देकर सम्मानित किया गया। और स्वागत भाषण जीएम एचआर एए कुजूर ने दिया। एवं मंच संचालन डीवीसी के दीनानाथ शर्मा ने किया।

शिविर में बोकारो थर्मल सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लगभग 125 महिला पुरुष मरीजों का निःशुल्क नेत्र जांच किया गया। जिसमें से लगभग 59 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया। जिनका निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन नेताजी नेत्र अस्पताल रामचंद्रपुर पुरुलिया में रविवार को किया जायेगा। जहां रहने खाने सहित मरीजों पर होने वाली सारी खर्च निःशुल्क होगें। मरीजों का जांच नेताजी नेत्र अस्पताल के एम.ओपीटीओ डॉ.हिमाद्रि रंजन घोष, सीनियर ओपीटीओ सुशांता मंडल, कैंप कोऑर्डिनेटर प्रसेनजीत सेनगुप्ता, सेविका चंचला हेंब्रम, सुचित्रा हांसदा, डीवीसी अस्पताल के हेल्थ इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार, कलीम अंसारी आदि स्वास्थ्य कर्मी कर रहे थे।
इस अवसर पर उपस्थित सीजीएम सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया ने उनके उपचार के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं सहयोग का भरोसा दिलाया। कहा कि डीवीसी द्वारा ऐसे सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा हैं। जो पूर्णतः निःशुल्क होते हैं। उपचार से लेकर मरीजों के जाने लेकर आने तक का संपूर्ण खर्च डीवीसी द्वारा वहन किया जाता है। डीवीसी सीएसआर के सहयोग से भविष्य में भी जनहित से जुड़े सभी कार्य किया जाता रहेगा।
उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर भी प्रकाश डाला और इस दिशा में आ रही चुनौतियों को स्वीकार किया। और कहा कि पंचायतों की सक्रिय भागीदारी और जनसहयोग से स्वच्छता की समस्या को समाप्त किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि इस विषय पर एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जा रहीं हैं।
जिसके सफल क्रियान्वयन से आगामी छह माह में इस समस्या का पूर्ण समाधान संभव है। वहीं डी पंचायत की मुखिया चंदना मिश्रा ने आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि डीवीसी सीएसआर द्वारा मोटर मैकेनिक की प्रशिक्षण, श्रवण यंत्र वितरण तथा नर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसे प्रोजेक्ट्स की सराहना किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिपस शहजादी बानो, सीएसआर के रमेश कुमार, ट्रेनर सुष्मिता बरनवाल, ओम प्रकाश, विकास यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
