• Sun. Nov 22nd, 2026

मजदूर साथी के निधन पर यूनियन संवेदनशील, नियमानुसार मिलेगा सभी लाभ , पूर्व में भी यूनियन ने की थी मदद। 

admin's avatar

Byadmin

Nov 22, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अपने मजदूर साथी सुबोध पात्रो के निधन पर , पूरी यूनियन की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त करती है। गौरतलब हो कि विगत 21 नवंबर को लंबी बीमारी एवं व्यापक चिकित्सीय उपचार के बाद उनका दुखद निधन हो गया । वो विगत कई वर्षो से विभिन्न गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। यूनियन सारी वस्तु स्थिति से पूरी तरह अवगत हैं। विभिन्न समय पर यूनियन ने मानवीय संवेदना के तहत पूर्व में इनकी मदद की थी।

बताते चलें कि वर्ष 2017 में मनोरोग बीमारी के उपचार के कारण उन्हें नियमित कार्यों के लिए चिकित्सकीय रूप से अनफिट घोषित किया गया था। इस पूरे कठिन दौर में यूनियन ने निरंतर उनके और उनके परिवार के कल्याण, चिकित्सा सहायता एवं रोजगार संबंधी मामलों में हर संभव सहयोग प्रदान की थी। । प्रबंधन द्वारा भी कंपनी की नीतियों के अनुरूप आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई थी।

यूनियन का आरोप है कि मामले से संबंधित कुछ अपूर्ण एवं तथ्यहीन जानकारी परिवारजनों द्वारा बाहरी हितधारकों के साथ साझा की गई, जिसके कारण सुबोध जी की बीमारी एवं उपचार संबंधी परिस्थितियों को लेकर कुछ भ्रांतियां उत्पन्न हुई हैं। यूनियन का मानना है कि सही तथ्यों को ही आधार बनाया जाना चाहिए और इसी उद्देश्य से यूनियन परिवारजनों के साथ पारदर्शी एवं जिम्मेदार तरीके से संवाद बनाए हुये हैं।

यूनियन प्रतिनिधियों ने परिवारजनों से मुलाकात की है तथा यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है कि स्वर्गीय सुबोध पात्रो के परिवार को कंपनी के नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार सभी वैधानिक एवं पात्र लाभ उपलब्ध कराए जाए ।

यूनियन , कर्मचारी कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराती है तथा सभी से अपील करती है कि तथ्यों का सम्मान करें, सौहार्द बनाए रखें तथा शोकाकुल परिवार को गरिमा के साथ अपने दुःख से उबरने का अवसर देंl यूनियन एक बार पुनः स्वर्गीय सुबोध पात्रो के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *