• Sun. Mar 1st, 2026

वार्ड-19 से विशाल कुमार उर्फ विक्की ने दाखिल किया नामांकन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 3, 2026

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को वार्ड संख्या-19 से शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता विशाल कुमार उर्फ विक्की ने सरायकेला अनुमंडल कार्यालय में वार्ड पार्षद पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के दौरान उनके साथ चुनिंदा समर्थक एवं शुभचिंतक उपस्थित थे। इस अवसर पर विशाल कुमार ने कहा कि वार्ड का सर्वांगीण विकास उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना, मजबूत एवं टिकाऊ सड़कों का निर्माण कराना, एक सार्वजनिक लाइब्रेरी की स्थापना, तथा सांस्कृतिक उन्नति के लिए समय-समय पर सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

इसके साथ ही उन्होंने बिजली और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी महत्वपूर्ण कार्यों में आम नागरिकों की मांग और आवश्यकता के अनुरूप हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *