
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्टन

नवीनगर प्रखंड अंतर्गत पीपरड़ीह स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित संपूर्णता अभियान कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों एवं विद्यालयों द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना रहा।

इस अवसर पर राजकीय मध्य विद्यालय एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय टंडवा द्वारा लगाए गए स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से विभिन्न भाषाओं, संस्कृति और धार्मिक विषयों से संबंधित जानकारी दी। बच्चों की प्रस्तुति ने न केवल लोगों का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में जीविका समूह की महिला उद्यमियों द्वारा भी स्टॉल लगाया गया, जहां महिलाओं को स्वरोजगार, समूह आधारित आजीविका, ऋण सुविधा एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता से जुड़ी जानकारियां दी गईं।
वहीं प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत बच्चों के पोषण, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं उसके लाभों की जानकारी साझा की गई। इसके अलावा जिला स्वास्थ्य समिति औरंगाबाद द्वारा स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई। बाल विकास परियोजना के स्टॉल पर आंगनबाड़ी सेवाएं, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के पोषण, किशोरी बालिकाओं से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को दी गई। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने स्टॉलों पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त की और योजनाओं का लाभ लेने में रुचि दिखाई। संपूर्णता अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों का एक साथ आना लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे आम जनता तक पहुंचती है, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंच सके। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य विवेक कुमार,चंदन कुमार, प्रधनाध्यापक उपेन्द्र कुमार सिंह, शिक्षक संघ प्रदेश सचीव धनंजय कुमार सिंह,शिक्षक मनीष कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह,परिचारी संतोष कुमार,सूनील कुमार समेत कई अन्य लोग मौजुद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
