
सरायकेला। नगर निकाय चुनावों की सुगबुगाहट के बीच सरायकेला की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। सरायकेला के लोकप्रिय समाजसेवी दुर्गा प्रसाद साहू उर्फ दुर्गेश साहू ने स्थानीय वासियों के भारी अनुरोध पर आगामी चुनाव में चेयरमैन पद के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा कर दी है।

पिछले कई दिनों से सरायकेला के विभिन्न वार्डों के प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं द्वारा दुर्गेश साहू से नेतृत्व संभालने का आग्रह किया जा रहा था। जनता का मानना है कि शहर के विकास और आम लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए एक कर्मठ और ईमानदार चेहरे की जरूरत है। इसी जनभावना का सम्मान करते हुए साहू ने चुनाव लड़ने का मन बनाया है।
समस्याओं को माना अपनी जिम्मेदारी

प्रेस को संबोधित करते हुए दुर्गेश साहू ने भावुक स्वर में कहा, “सरायकेला की जनता का स्नेह ही मेरी असली पूंजी है। नगर वासियों की हर छोटी-बड़ी समस्या अब मेरी निजी जिम्मेदारी है। मैं केवल पद के लिए नहीं, बल्कि नगर की सेवा के संकल्प के साथ आगे आया हूँ।”
दुर्गेश साहू ने जीत के प्रति विश्वास जताते हुए अपनी कार्ययोजना के मुख्य बिंदु साझा करते हुए कहा कि
नगर परिषद के कार्यों में पूरी पारदर्शिता लाना।
बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग का विकास करना। जनता के बीच रहकर उनकी शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करना।
उनकी इस घोषणा के बाद समर्थकों और स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि दुर्गेश साहू लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं, जिसका लाभ उन्हें इस चुनाव में अवश्य मिलेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
