• Sun. Feb 15th, 2026

कुल्टी में तृणमूल युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

admin's avatar

Byadmin

Jul 1, 2025

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : राज्य की मुख्यमंत्री पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी की फोटो पर पांव रखकर वीडियो को फेस बुक पर वायरल करने की घटना के विरोध में कुल्टी ब्लॉक युवा तृणमूल ने थाने में विरोध जताया हैं। जिसको लेकर सोमवार को कुल्टी थाना आरोपी के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज की गई हैं।

इस संबंध में कुल्टी ब्लॉक तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विमान दत्तो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल रविवार की रात को कुल्टी थाना प्रभारी से लिखित शिकायत कर आरोपी एम तंतूबाई की गिरफ्तारी की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने उसको पकड़ लिया और कुछ देर बाद फेसबुक से फोटो और वीडियो डिलीट कर के उसे छोड़ दिया गया। जिसके बाद बीजेपी की और से रिहा होने पर एम तंतूबाई को फूलो की माला पहनाकर जश्न मनाया जाता है। फिर से वही फोटो के साथ तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष को धमकी दी जाती है।

जिसके बाद सोमवार की सुबह फिर एक बार कुलटी तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के नेतृत्व में कुल्टी थाना के सामने विरोध प्रर्दशन किया गया। कुल्टी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के महासचिव दुलाल चक्रवर्ती ने बताया कि एम तंतूबाई ने बंगाल की मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी की फोटो पर पैर रखकर वीडियो और फोटो को फेस बुक पर वायरल किया गया । जिसके बाद कुल्टी ब्लॉक तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विमान दत्ता ने इसके खिलाफ कुल्टी थाना प्रभारी को लिखित शिकयत दर्ज दी गई। और पुलिस ने तुरंत करवाई करते हुए उसके पकड़ भी लिया। और फोटो विडियो डिलीट भी कर देना के बाद उसे छोड़ दिया जाता है ।जिसके बाद एम तंतूबाई फिर से धमकी देता है। इसी को लेकर आज सुबह फिर से कुल्टी ब्लॉक तृणमूल युवा कांग्रेस ने कुल्टी थाना प्रभारी से शिकायत कर गिरफ़्तारी की मांग की है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *