• Sun. Mar 8th, 2026

राजकमल के तीन बच्चे जेईई एडवांस में सफल,सफलता के लिए परिश्रम ही एकमात्र विकल्प :- सुमन्त कुमार मिश्रा

admin's avatar

Byadmin

Jun 3, 2025

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद)राज मल सरस्वती विद्या मंदिर अशोक नगर ,धनसार ,धनबाद के तीन विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस में सफलता प्राप्त की है । विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श कुमार ( CRL RANK – 7458, SC RANK – 1398)आँचल अग्रवाल (CRL RANK – 16857, OBC-NCL RANK – 4284) , सौरभ मंडल (CRL RANK – 11975, OBC-NCL RANK – 2827) ने जेईई एडवांस में सफलता हासिल की है ।साथ ही और जानकारी उपलब्ध की जा रही है ,

उन्होंने कहा की उपलब्धि के लिए परिश्रम ही एक मात्र विकल्प है उन्होंने यह भी कहा कि सफल विद्यार्थी कई विद्यार्थियों को प्रेरणा दे जाते हैं। इस उपलब्धि पर राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनबाद के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया ,सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रूईया,

कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल ,समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण ,प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा,उपप्राचार्य मनोज कुमार ,उपप्राचार्या लीला सिंह ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *