• Sat. Jun 13th, 2026

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 27, 2025
crescent ad

गोविंदपुर, 26 जनवरी: ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय त्योहार को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया। सुबह 10:30 बजे ध्वजारोहण किया गया, जिसमें स्कूल के संस्थापक और निदेशक डॉ. एस. खालिद, चेयर पर्सन श्रीमती निखत परवीन, प्रधानाचार्या श्रीमती विद्या सिंह और खेल विभाग के प्रभारी श्री परवेज़ खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

 

स्कूल कैप्टन और हाउस कैप्टन के नेतृत्व में शानदार मार्च-पास्ट का आयोजन किया गया। मंच संचालन मास्टर सौरव और वर्षा ने सुचारू रूप से किया। जूनियर और सीनियर विंग के छात्रों ने प्रभावशाली भाषण दिए और देशभक्ति से भरे नारे लगाए।

 

मेहविश निसार ने संस्कृत में सुंदर कविता प्रस्तुत की, जबकि सादिया सलीम ने उर्दू में भाषण देकर सभी का मन मोह लिया। कक्षा 7 के मास्टर अभिनव और उनकी टीम ने योग का प्रदर्शन किया, जिसने सभी को प्रभावित किया।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें यूनिटी प्रोग्राम, डांस मिक्सअप और “फिर भी दिल है हिंदुस्तानी” जैसे कार्यक्रम शामिल थे। जूनियर स्टार्स में रिया, श्रेया, मीम, अफिया और अन्य छात्रों ने अपने नृत्य से दर्शकों का दिल जीता।

 

इसके बाद “टाटा बिल्डिंग कैपेसिटी प्रोग्राम” के विजेताओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में विशेष अतिथि श्री अमरीश प्रसाद भंडारी,लेखक, प्रोफेसर , अंग्रेजी विभागाध्यक्ष, बी बी एम कॉलेज, बलिया पुर ,श्री राजेश कुमार(सम्मानित सैनिक व अभिभावक,डॉ. एस. खालिद, प्रधानाचार्या श्रीमती विद्या सिंह और निदेशक श्रीमती निखत परवीन ने छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए।

 

कार्यक्रम का समापन सेना के अधिकारी श्री राजेश कुमार और प्रधानाचार्या श्रीमती विद्या सिंह के प्रेरणादायक भाषणों के साथ हुआ। उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया।

 

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया ने इस गणतंत्र दिवस समारोह को बड़े ही भव्य और सफल तरीके से संपन्न किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *