• Sat. Jun 13th, 2026

अपर्णा पब्लिक में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 26, 2025
crescent ad

अपर्णा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री के. के. एस. सिन्हा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज एवं श्री के. के. सिंह द्वारा विद्यालय ध्वज फहराने के पश्चात राष्ट्रगान के साथ झंडे को सलामी दी गई| इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य श्री अनुपम नायक, शिक्षकगण, सभी बच्चे एवं उनके अभिभावकगण उपस्थित रहे | इसी के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए| सभी छात्र-छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़- चढ़कर भाग लिया| देश भक्ति गायन, नृत्य,शरीर सौष्टव एवं संविधान पर आधारित रोचक नाटक मंचित किया गया | जिसमें बच्चों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया | मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में बच्चों को स्वर्णिम भारत की विरासत को आगे बढ़ाने का उद्देश्य दिया और बच्चों को राष्ट्रभक्त, अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा दी| अंत में प्राचार्य श्री डॉ.अनुपम नायक ने धन्यवाद ज्ञापन किया जिसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ |


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed