• Sat. Apr 4th, 2026

प्रबंधन के विरुद्ध थाने में दर्ज एफआईआर की कापी की मांग को लेकर उपेन्द्र शर्मा बैठे आमरण अनशन पर

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 10, 2024
crescent ad

 

केंदुआ(धनबाद) लोडिंग मजदूरों की मांगे न मिलने पर उपेन्द्र शर्मा मजदूर प्रतिनिधि के नेतृत्व में बीसीसीएल प्रबंधन न्यू गोधर कुसुंडा कोलयरी के विरुद्ध केंदुआडीह थाना में दर्ज एफआईआर की कॉपी की मांग हेतु थाना के समक्ष आमरण अनशन धरना प्रदर्शन किया गया। इस मामले को लेकर श्री शर्मा ने बताया कि आज लगातार 3 वर्षो में हमारा इस आंदोलन को पूरी समाज समझ नही पाया और ऐसी मांग धनबाद की धरती पर कोई नही मांगा था न कोई भविष्य में मांगेगा। उन्होंने आमरण अनशन धरना प्रदर्शन के माध्यम से कहा कि अलकुसा कोलियरी में मैनुअल ट्रक लोडिंग होती है जिसमे 78 मजदूर कार्यरत है।जो ट्रक उक्त मजदूरों से नही होती है उन ट्रकों की लोडिंग के लिए स्थानीय मजदूरों को भी शामिल कर लें जिसे इनकार कर दिया गया। उसी बीच एसडीएम साहब का करवाई के लिए जारी आदेश पत्र पुटकी सीओ एवं थाना प्रभारी केंदुआडीह को अग्रसारित किया गया परन्तु करवाई नही हुई। उन्होंने बताया कि इसके अलावे माननीय मुख्यमंत्री महोदय मुख्य सचिव महोदय झारखण्ड सरकार रांची एवं उपयुक्त महोदय वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय धनबाद जिला दण्डाधिकारी महोदय धनबाद का चार चार आरटीआई सूचना अधिकार अधिनियम के तहत बीसीसीएल प्रबंधन को करवाई हेतु अग्रसारित किया गया किन्तु सभी पत्रों को प्रबंधन द्वारा फाड़कर फेंक दिया गया जिससे हमारी मांगे पूरी नही हो रही है। उन्होंने वरीय अधिकारियों के आदेश को उल्लंघन को लेकर प्रबन्धन के विरुद्ध एफ आईआर दर्ज का कॉपी की मांग को लेकर आज दिनांक 10/12/24 से आमरण अनशन धरना पर बैठे है जबतक उनकी मांगे पूरी नही होती है तबतक वे थाने के समक्ष यूं ही बैठे रहेंगे। मौके पर उपेन्द्र शर्मा,सुखदेव पासवान,शिव कुमार पासवान,श्रीमती शिला देवी,नीलू बाउरी, मुस्कान खातून,चन्द्रशेखर चौबे,छोटू खान,राजकुमार चौहान,विजय चौहान,रीता देवी,सुनीता देवी,पिंकी कुमारी,साबो देवी,राकेश बाउरी, लखु वर्मा,सुभाष चौहान,उदय कुमार,दीपक कुमार,प्रेम कुमार,काशी कुमार,छोटू महतो,संजय भुइयां, मंजय कुमार,पवन कुमार,विजय चौहान,बैजनाथ पासवान,संजय कुमार पासवान,चन्दन चौहान,जगदीश भुईयां,प्रहलाद कुमार,मुकेश कुमार,करेंद्र भुईयां,बिरजू पासवान,तुलसी भुईयां,शोभी दास, बंटो भुईयां,चन्दन चौहान,राहुल वर्मा,छोटू राय, सोमर भुईयां इत्यादि सैकड़ो मजदूर उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *