
*बड़कागांव* एनटीपीसी पकरी-बरवाडीह कोल माइंस की जुगरा माइंस में कार्यरत अधीनस्थ कंपनी त्रिवेणी सैनिक के सुरक्षा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सुरक्षा कर्मियों ने कंपनी प्रबंधन पर कम मजदूरी देने का आरोप लगाते हुए न्यूनतम मजदूरी, नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। इसको लेकर कर्मियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि उनकी एक दिन की न्यूनतम मजदूरी 1350 रुपये होनी चाहिए। इसके बावजूद उन्हें उचित मजदूरी नहीं मिल रही है। कर्मियों ने आरोप लगाया कि कंपनी में काम करने के बावजूद उन्हें अब तक ज्वाइनिंग लेटर और आईडी कार्ड जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।

सुरक्षा कर्मियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से मजदूरी संबंधी समस्या का समाधान करने के साथ सभी सुरक्षा कर्मियों को नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र उपलब्ध कराने की मांग की है।

*कंपनी प्रबंधन की चुप्पी पर भी उठे सवाल*
मामले की गंभीरता को देखते हुए त्रिवेणी सैनिक कंपनी के अधिकारियों से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन अधिकारियों ने फोन रिसीव नहीं किया। इस कारण कंपनी प्रबंधन की प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।
अब बड़ा सवाल यह है कि एनटीपीसी पकरी-बरवाडीह की जुगरा माइंस में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों की मांगों पर कंपनी प्रबंधन कब तक संज्ञान लेता है और उन्हें उनका अधिकार कब तक मिलता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
