धनबाद: आयुष फाउंडेशन धनबाद द्वारा विश्व विकलांग सप्ताह के उपलक्ष्य में पहला कदम स्कूल, सरायढेला में कला और शिल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 50 बच्चों द्वारा थर्माकोल से वाल हैंगिंग बनाना अध्यक्ष गणेश शर्मा द्वारा सिखाया गया। सचिव अर्पिता अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को कुछ नया सीखने का अवसर मिलता है और उन्हें हौसला भी मिलता है।

crescent ad

 

समारोह में आयुष फाउंडेशन धनबाद के सक्रिय सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम को संतोष ऑप्टिकल, द्वारा स्पॉन्सर किया गया। सभी सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपने योगदान से कार्यक्रम को एक उच्च स्तर पर पहुँचाया।

 

आयुष फाउंडेशन धनबाद के इस कदम की स्थानीय समुदाय ने सराहना की और इसे बच्चों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक आदर्श उदाहरण बताया। फाउंडेशन के सदस्यों ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *