धनबाद : झारखंड राज्य क्लासिक डेडलिफ्ट प्रतियोगिता 1 दिसंबर को रांची के गुरुनानक हाई स्कूल में अयोजित की गयी. प्रतियोगिता में लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया. उक्त प्रतियोगिता में आर्य व्यायामशाला के 3 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 66 किलो मास्टर वर्ग में अभय बर्मन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.वहीं 74 किग्रा वर्ग में सुमित ने प्रथम स्थान लाकर क्लब का मान बढ़ाया.जबकि 105 किग्रा वर्ग में अनुज कुमार महतो ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.

crescent ad

 

वही राजा लहेरी, आयुष गुप्ता, नूर आलम, अंकुश आदि शामिल थे.

 

क्लब के पावरलिफ्टिंग के खिलाड़ियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन किए जाने पर अध्यक्ष विजय कुमार झा,गुरुजी दुर्गा राम, वरीयअधिवक्ता दीपनारायण भट्टाचार्य, सचिव दीपक गुप्ता, रणधीर बर्मन, माणिक महतो, राजेश सिंह, कालाचंद बावरी, राजा लहेरी, आयुष गुप्ता, अंकुश विश्वकर्मा, एमडी नूर, राज रवानी, आकाश रवानी, सिंटू मुखर्जी, धनस्वर रे, अभिषेक सिंह, फैज़ान रज़ा आदि ने बधाई दी है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *