• Sun. Feb 15th, 2026

राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही घटवाल समाज को दिलायेंगे एसटी का दर्जा : निशिकांत*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 4, 2024

 

 

 

गिरीडीह :कर्णपुरा स्थित एक होटल में रविवार को घटवाल/घटवार समाज की बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे ने कहा घटवाल आदिवासी समाज से ही आते हैं, लेकिन एक ऐतिहासिक भूल के कारण उसे आज तक यह दर्जा नहीं मिल पाया है.

 

 

कर्णपुरा स्थित एक होटल में रविवार को घटवाल/घटवार समाज की बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे ने कहा घटवाल आदिवासी समाज से ही आते हैं, लेकिन एक ऐतिहासिक भूल के कारण उसे आज तक यह दर्जा नहीं मिल पाया है. गोड्डा लोकसभा में सबसे कम इस वर्ग के लोग हैं. बावजूद आदिवासी का दर्जा मिले इसके लिए उन्होंने लगातार प्रयास किया है. इस मामले को देश के गृहमंत्री तक लेकर गये हैं. अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो इस समाज को आदिवासी का दर्जा दिलाने का काम करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि झामुमो नहीं चाहती कि घटवाल समाज को आदिवासी का दर्जा मिले. मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री हरिनारायण राय ने कहा कि गृहमंत्री से मुलाकात में साफ बताया गया कि इस समाज को आदिवासी का दर्जा भाजपा दिलायेगी.

 

राज्य सरकार पर बरसे निशिकांत

लोगों को संबोधित करते हुए गोड्डा सांसद श्री दुबे ने कहा कि राज्य में पैसे और संसाधन की कोई कमी नहीं है, लेकिन झामुमो सरकार ने इसका दुरुपयोग किया. मिट्टी, बालू, कोयला, पत्थर को माफियाओं के हवाले कर दिया गया है. कहा कि राज्य की हेमंत सरकार आदिवासी विरोधी है. बांगलादेशी घुसपैठियों को शरण देकर संथाल में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कराया गया. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, कृष्णा प्रसाद राय, महावीर सिंह, गोपाल राय, बाबूलाल राय, विश्वनाथ सिंह, सुभाष सिंह, मोहन राय आदि थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *