• Sat. Nov 28th, 2026

केरला समाजम् हिन्दी स्कूल के मंच पर उतरे इतिहास, संस्कृति और कल्पना – फैंसी ड्रेस में खिली बच्चों की प्रतिभा

admin's avatar

Byadmin

Nov 28, 2026

 

जमशेदपुर । केरला समाजम् हिन्दी स्कूल, गोलमुरी के प्रांगण में शुक्रवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य, मनमोहक और अविस्मरणीय आयोजन किया गया। पूरा विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी वेशभूषा, तालियों की गड़गड़ाहट और बच्चों के उत्साह से गूँज उठा। इस अवसर पर निर्णायक मंडली के रूप में फेड्रल बैंक असिस्टेंट मैनेजर प्रियांशु कुमारी एवं मेघा मयूरी की उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुति, वेशभूषा, संवाद और आत्मविश्वास के आधार पर निर्णय दिया।

प्रतियोगिता में प्रथम कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के कुल 72 प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।

कभी मंच पर वीर सैनिक देशभक्ति का जोश भर गया, तो कभी रानी लक्ष्मीबाई की तलवार चमक उठी। किसान ने मिट्टी की महक बिखेरी, तो माँ दुर्गा,सरस्वती माँ और माँ काली के रूप में बेटियों ने शक्ति का स्वरूप दिखाया। भगतसिंह के विचारों ने सबको प्रेरित किया, तो बाहुबली और भूत की प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब हँसाया और तालियाँ बटोरीं।

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा –

सब-जूनियर वर्ग –

प्रथम : माही कुमारी नि: स्वार्थ हाउस

द्वितीय : गिरीत बांकीरा साहस हाउस

तृतीय : कार्तिक आर्यन प्रगति हाउस

जूनियर वर्ग –

प्रथम : दीप देवनाथ तन्मय हाउस

द्वितीय : कृष्णा कुमार तन्मय हाउस

तृतीय : बबीता गोप साहस हाउस

सीनियर वर्ग –

प्रथम : लक्ष्मी कुमारी प्रगति हाउस

द्वितीय : आशीष कालिंदी नि: स्वार्थ हाउस

तृतीय : रिया चौरसिया प्रगति हाउस

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान अनुरंजन सर ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा – “इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के चहुँमुखी विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इससे बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा उभर कर सामने आती है और उनमें आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और मंच का भय दूर करने की कला विकसित होती है।”कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय की छात्रा लक्ष्मी कुमारी एवं छात्र अनुरुद्ध विश्वकर्मा द्वारा बड़े ही प्रभावशाली, मधुर और आकर्षक ढंग से किया गया, जिससे पूरा समारोह जीवंत बन गया। इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *