

बड़कागांव। बड़कागांव हजारीबाग मुख्य सड़क कर्णपुरा कॉलेज के पास ट्रैक्टर एवं पल्सर बाइक में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये है। दोनों व्यक्ति सिकरी पारपैन के निवासी हैं। जिनका नाम बादल कुमार पिता झनकु महतो उम्र 22 वर्ष एंव विकास कुमार पिता सुखदेव महतो उम्र 20 वर्ष बताया गया। दुर्घटना के पश्चात दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव ले जाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग ले जाने के क्रम में विकास कुमार पिता सुखदेव महतो की मौत हो गई जबकि बादल कुमार पिता झनकु महतो का इलाज हजारीबाग स्थित आरोग्य अस्पताल में चल रहा है। मामले को लेकर सिकरी थाना ओपी प्रभारी सुनील कुमार सिंह से पूछे जाने पर बताया कि बजाज पल्सर बाइक जे एच 02 बी एन 1695 एवं ट्रैक्टर को थाना लाकर रखा गया है।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com