• Sat. May 16th, 2026

लोयाबाद पुलिस ने चोरी के सामान समेत दो को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 31, 2024
crescent ad

 

लोयाबाद- कनकनी कोलियरी में संचालित राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी में 2 दिन पूर्व डेढ़ लाख कीमत की चोरी हुए जनरेटर तथा बैटरी बुधवार को लोयाबाद पुलिस ने बरामद कर गिरफ्तार दो अपराधी को जेल भेज दिया है।उपरोक्त बातो की जानकारी लोयाबाद थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने प्रेस वार्ता में दी है ।

बताया जाता है कि कनकनी कोलियरी में संचालित रामावतार कंपनी में 27 अक्टूबर की रात्री को हाईवा गाड़ी से एक्साइड कंपनी की 6 बैटरी चोरों ने चोरी कर लिया था एवं 28 अक्टूबर की रात को कंपनी कार्यालय परिसर में रखें किर्लोस्कर कंपनी का 10 एच० पी० मोटर पंप को चोरी कर ले भागा था, जिसकी कीमत लगभग डेढ लाख थी इस बाबत कंपनी प्रबंधक मोहम्मद सरफराज इमाम ने इस घटना की लिखित शिकायत लोयाबाद थाने में की थी इसके पश्चात पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कांड संख्या 39 / 2024 भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 के तहत मामला दर्ज किया था । उक्त मामले को लेकर आज लोयाबाद थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने प्रेस वार्ता कर कहा कि घटना को लेकर वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार कांड उद्वेदन हेतु लगातार छापामारी की गई जिसमें उक्त कांड में संलीप्त दो अभियुक्त सागर कुमार विश्वकर्मा तथा रोहित कुमार भुईंयाँ को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ के पश्चात उक्त चोरी कांड का उद्वेदन किया गया ,उक्त अपराधियों के निशानदेही पर एक्सईड की 6 बैटरी को कनकनी 12 नंबर झाड़ियां से बरामद किया गया ,वहीं 10 एचपी मोटर पंप को लोयाबाद 6 नंबर में संचालित गोदाम से बरामद किया गया ,पुलिस ने गोदाम संचालक सोनू खान समेत गिरफ्तार दोनों अपराधियों के खिलाफ काण्ड संख्या 38/ 2024 के तहत मामला दर्ज कर सागर और रोहित को न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया है ! उक्त दोनों अपराधियों पर पूर्व से कई अपराधिक मामले दर्ज हैं इस कांड में सनलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है उक्त कांड के उद्वेदन छापेमारी में थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के साथ पुलिस पदाधिकारी सूर्य प्रकाश दुबे, प्रताप उराँव ,हीरालाल दास, संजय कुमार आदि शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *