• Tue. Feb 24th, 2026

विधायक राज सिन्हा ने स्वास्थ्य केंद्र मे कमरे का निर्माण करवा कर किया उद्घाटन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 15, 2024

 

धनबाद :’विधायक राज सिन्हा ने आज केन्दुआडीह क्षेत्र की चिर परिचित मांग शहरी स्वास्थ्य केंद्र , केन्दुआडीह में अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन लगाने हेतु अपने विधायक निधि से कमरे का निर्माण करवा कर आज उसका उद्घाटन किया गौरतलब है कि, अल्ट्रासाउंड मशीन एवं उसकी पूरी सिस्टम डीएमएफटी फंड से पास हो चुकी है परंतु कमरे की कमी के कारण क्षेत्र के आम लोगों के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं लग पा रही थी विधायक श्री सिन्हा ने उक्त कमरे का एवं साथ ही शौचालय का भी निर्माण करवा कर आज आम जनों हेतु सौंपा. इस कमरे के बन जाने से क्षेत्र के दो से तीन लाख की आबादी को खासकर गर्भवती महिलाओं को इसका लाभ मिलने लगेगा. पहले इस क्षेत्र के मरीजों को धनबाद शहर जाना पड़ता था. क्षेत्र के आम लोगों ने विधायक श्री सिन्हा का आभार जताया एवम हर्ष व्यक्त किया. इस अवसर पे विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि, क्षेत्र के आम जनमानस के सभी समस्यायों के प्रति सनवेदंशील हूँ. जानकारी प्राप्त होने पे त्वरित समाधान हेतु कृत संकल्पित हूं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *