
जमशेदपुर । जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी एवं महिला समाजसेविका निलोफर हुसैन ने जिला उपायुक्त राजीव रंजन से नगर परिषद क्षेत्र के मोहल्लों में पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर मिली और कहा कि स्थानीय निवासियों को न केवल पानी की घोर किल्लत है बल्कि हल्कि गंदे एवं दूषित पानी की आपूर्ति भी जा रही है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीसी को बताया कि जुगसलाई के कई क्षेत्रों में जो पानी लोगों के घरों तक पहुँच रहा है, वह साफ-सुथरा एवं पीने योग्य प्रतीत नहीं होता है । पानी में गंदगी होने की शिकावतें सामने आ रही है। इस पानी के सेवन से लोगों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएँ होने की शिकायत है। विशेष रूप से छोटे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। उन्होंने डीसी से अनुरोध किया कि संबंधित विभाग एवं जल गुपवत्ता जाँच टीम को तत्काल निर्देशित किया जाए कि प्रभावित क्षेत्रों से पानी के नमूने लेकर उनकी वैज्ञानिक जाँच कराई जाए। जाँच में विशेष रूप से निन्नलिखित बिंदुओं को भी शामिल किया जाए ।
पानी का TDS और pH स्तर जाँचा जाए।

पानी में बैक्टीरिया, हानिकारक सुक्ष्मजीवों एवं अन्य दूषित पदार्थों की जाँच कराई जाए।

पानी की शुद्धता एवं पीने योग्य होने की पुष्टि के लिए निर्धामित पेयजल गुपवत्ता मानकों के अनुसार परीक्षण कराया जाए।
जाँच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए तथा आवश्यकतानुसार पानी की सफाई, फिल्ट्रेशन एवं ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जाए।
जब तक पानी की गुपवत्ता की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
जुगसलाई नगर परिषद के बगल में स्थित लगभग एक लाख गैलन क्षमता वाले पानी के टैंक की स्थिति काफी खराब है। टैंक के फिल्टर में दरारें हैं तथा पानी का पर्याप्त प्रेशर नहीं आने के कारण आसपास के क्षेत्रों में नियमित एवं सुचारू जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। इस समस्या से विशेष रूप से निन्नलिखित क्षेत्र प्रभावित है: तेल गली , पल गली , राजाराम बाड़ी , गरीब कॉलोनी , पीबी रोड ,पहलवान डेरा ,मछली मोहल्ला आदि क्षेत्रों के निवासियों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अतः टैंक की तकनीकी जाँच कराकर फिल्टर की दरारों की मरम्मत, आवश्यक रखरखाव तथा जलापूर्ति का प्रेशर सामान्य करने की आवश्यकता है।
साथ ही एम.ई. स्कूल रोड कंपाउंड में भी क्षतिग्रस्त पानी का टैंक एवं दूर्घटना का खतरा बना हुआ है। एम.ई, स्कूल रोड कंपाउंड में स्थित पानी का एक टैंक लगभग आठ महीने से अधिक समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा हुआ है। टैंक टूटने के कारण उसमें मलबा एवं अन्य सामग्री जमा हो गई है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि इसमें कोई जानवर या व्यक्ति गिर सकता है, जिससे गंभीर दुर्घटना हो सकती है ।अभी तक समस्या का समुचित समाधान नहीं होने से स्थानीय निवासियों में चिंता बनी हुई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
