• Sun. Mar 15th, 2026

मयूर शेखर झा ने अलकुसा नंबर 6 में फीता काटकर किया पूजा पंडाल का उद्घाटन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 9, 2024

 

 

केंदुआ(धनबाद) श्री श्री दुर्गा पूजा समिति महोत्सव अलकुसा नंबर 6 के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अलकुसा बकरहट्टा में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया इस दौरान अलकुसा निवासी व समाजसेवी श्री विश्वनाथ प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के धनबाद विधान सभा विधायक प्रत्यासी श्री मयूर शेखर झा के द्वारा फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया।उन्होंने ग्रामीणों को संदेश देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे एवं मेल मिलाप का पर्व है इसे शांति, सौहार्दपूर्ण व धूमधाम के साथ मनाए क्षेत्र में शांति बनाए रखें। वही इस दौरान एक महिला ने मईया सम्मान योजना के तहत आंगनबाड़ी में फार्म जमा के पश्चात भी पैसे न मिलने की शिकायत की इसपर प्रत्याशी श्री झा ने कहा कि मुझे एक आवेदन दे जिसपर मैं उपयुक्त धनबाद से पहल कर आपको योजना का लाभ दिला सकूँ।मौके पर विश्वनाथ प्रसाद वर्मा,विरेन्द्र पासवान,राजू सोनकर छेदी, धर्मेन्द्र पासवान,मनजीत सिंह, अमित कुमार,लप्सा बाउरी, सिकन्दर सिंह,गया रविदास,धर्मेन्द्र कुमार,सिद्धार्थ कुमार,इत्यादि के अलावे दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *