
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

लोयाबाद-दुर्गा पूजा के पूर्व संध्या पर मंगलवार को शांति एवं सौहार्द के साथ पूजा मनाने एवं विधि व्यवस्था कायम रखने को लेकर लोयाबाद थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के नेतृत्व मे लोयाबाद थाना से मोटर साईकिल सवार पुलिस बल के साथ फ्लेग मार्च निकाला गया। जिसमे थाना क्षेत्र के लोयाबाद दुर्गा मंदिर सहित मदनाडीह,सेन्द्रा,कनकनी,पावर हाऊस ,कनकनी हनुमान बाजार,एकड़ा,बांसजोड़ा आदि स्थानों का भ्रमण किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि संवेदनशील स्थल वाले पूजा पंडालो मे जांच -पड़ताल किए । साथ ही सभी पूजा स्थलों के आस पास वाहनो के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।और उन्होने कहा कि सभी पूजा समिति और आम लोगो से अपील की गई है कि असामाजिक तत्वो व हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। एवं माननीय उच्च न्यायालय झारखण्ड के निर्देश अनुसार डीजे बाजा बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगी।और जो नियम का उल्लंघन करेंगे उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिसमे किसी की पैरवी नही सुनी जाएगी। और लोयाबाद के आम लोगो से अपील की जा रही है कि वह शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरके के साथ दुर्गा पूजा मनाएं। फ्लेग मार्च में थाना प्रभारी के साथ अन्य सहयोगी पदाधिकारी व पुलिस बल शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
