
पुटकी। जन संवाद अभियान 2024 विधान सभा को लेकर करकेद स्थित नेहरू पार्क में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे हजारो की संख्यां में कार्यकर्ता व नेतागण उपस्थित हुए वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय का फूल मालाओं गाजेबाजे ढोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत हुआ। सभी ने विधान सभा चुनाव के प्रति मंच पर अपने अपने संबोधन करते हुए झारखण्ड में पुनः गठबंधन की सरकार बनाने पर बिशेष बल दिए। कार्यक्रम के दौरान मंच के समीप कार्यकर्ताओं के बीच काफी नोकझोंक व हंगामा भी हुई कुछ लोग आपने अपने नेता के पक्ष में नारेबाजी करने लगे देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गया पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय व जिला अध्यक्ष संतोष सिंह लोगों को समझाते रहे पर लोग मान नही रहे थे

किसी प्रकार लोग शांत हुए। कर्यक्रम में काग्रेस नेता अपने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर विधान सभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करने की होड़ मचाते रहे एवं एक दूसरे के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।इस हो हंगामा के बाद पूर्व मंत्री ने निंदा करते हुए कहा कि कार्यक्रम में जो कुछ भी हुआ है वह बहुत ही गलत हुआ है।उन्होंने कहा कि हमलोग पार्टी के हित मे यहां जन संवाद करने के लिए मंच पर उपस्थित हुए थे लेकिन यहाँ कुछ और ही देखने को मिला जिससे यह साबित होता है कि कांग्रेस पार्टी में सिर्फ मुर्दे ही नही बल्कि जिन्दे लोग भी है।वही मंच पर कांग्रेस नेता ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नही है जो लोग पार्टी के नियम विरुद्ध चलेगा उनके विरुद्ध कठोर करवाई की जाएगी।कार्यक्रम आगे बढ़ाते हुए सभा की समाप्ति की गई। मौके पर मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय, मयूर शेखर झा,अनुपमा सिंह,पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो,जिलाध्यक्ष सन्तोष सिंह,जिला महासचिव असलम मंसूरी,राजकुमार महतो,उर्फ राम रहीम,रसीद रजा अंसारी,रामचन्द्र चौहान,लक्ष्मण तिवारी, विश्वनाथ प्रसाद वर्मा,अभिजीत राज इत्यादि के अलावे हजारो लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
