• Mon. Mar 16th, 2026

झरिया सीट पर कांग्रेस और लाल झंडा होंगे आमने-सामने, बढ़ सकती है महागठबंधन की मुश्किलें

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 6, 2024

 

 

*धनबाद :* चुनावी बिगुल बजने से पहले कोयलांचल में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. हाल ही में मासस (मार्क्सवादी समन्वय समिति) का विलय सीपीआईएमएल में हुआ है. विलय के साथ ही यह कयास लगाया जा रहा था कि धनबाद की दो सीटें ‘निरसा और सिंदरी’ के लिए माले महागठबंधन में अपनी दावेदारी पेश करेगी, लेकिन फिलहाल झरिया सीट पर माले ने अपनी दावेदारी पेश की है.

आगामी 14 तारीख को विधिवत कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी की ओर से प्रत्याशी की घोषणा भी की जाएगी. झरिया में शुक्रवार को हुए एक कार्यकर्ता सम्मेलन में निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने इस बात की जानकारी दी है. हाल ही में मासस से निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी माले में शामिल हुए हैं.

अरूप चटर्जी ने मीडिया संवाद के दौरान बताया कि आगामी 14 तारीख को झरिया में बड़े स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होना है, जिसमें पार्टी की ओर से झरिया सीट पर प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी. उन्होंने कहा कि लाल झंडा झरिया में विस्थापन, बेरोजगारी समेत तमाम समस्याओं के खिलाफ लड़ता रहा है. वहीं, भाजपा और कांग्रेस लोगों के सेंटिमेंटल वोट लेकर चली जाती है, जिसके चलते झरिया में एक विकल्प की जरूरत है. विकल्प सिर्फ और सिर्फ लाल झंडा ही दे सकता है, जो पार्टी मजदूरों के सवाल पर हमेशा साथ खड़ी रही है. अरूप चटर्जी ने कहा कि पूरी मजबूती के साथ झरिया सीट पर दावेदारी करेंगे, जिसकी घोषणा 14 तारीख को हो जाएगी.

बता दें कि झरिया सीट पर फिलहाल कांग्रेस से पूर्णिमा नीरज सिंह विधायक हैं. अब लाल झंडा की ओर से भी इस सीट पर दावेदारी पेश करने वाली है. अरूप चटर्जी ने कांग्रेस को भी झरिया के मसले पर कटघरे में खड़ा किया है. ऐसे में यह सीट महागठबंधन के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *