
मांडर प्रखंड कार्यालय में आगामी 08 अक्टूबर को होने वाली मंईयां सम्मान यात्रा को सफल बनाने को लेकर विधानसभा स्तरीय बैठक किया गया, बैठक में मुख्य रूप से पुर्व मंत्री एवं झारखंड सरकार समन्वय समिति के सदस्य श्री *बन्धु तिर्की,* DSP खलारी, कांग्रेस के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शमीम अख्तर,प्रमुख मांडर, बेड़ों प्रमुख मांडर प्रखंड,चान्हो प्रखंड, इटकी प्रखंड, बेड़ों प्रखंड, एवं लापुंग प्रखंड के BDO , मांडर थाना के प्रभारी राहुल, मांडर प्रखंड अध्यक्ष मंगा उरांव, बेड़ों प्रखंड अध्यक्ष करमा उरांव,चान्हो प्रखंड अध्यक्ष इस्तेयाक अंसारी, इटकी प्रखंड अध्यक्ष रमेश महली, लापुंग प्रखंड अध्यक्ष जयन्त बारला,CDPO,BPM,JSLPS,के अलावा अल्पसंख्यक अध्यक्ष अमानत अंसारी, युवा अध्यक्ष शमसुल शेख, महिला अध्यक्ष सेरोफिना मिंज, सेवा दल अध्यक्ष सरीता तिग्गा ,ST अध्यक्ष बन्धु टोप्पो वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आबिद अंसारी, तबारक खान,होसे उरांव, अफसाना प्रवीण,बेरना बेक, चिंता मनी, तेतरी, अबुजर अंसारी,अबु माज आदि उपस्थित रहे,

बैठक में आगामी 08 अक्टूबर को होने वाली मंईयां सम्मान यात्रा को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया ,ज्ञात हो कि आगामी 08 अक्टूबर को मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा मैदान में मंईयां सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें झारखंड सरकार के माननीय *मंत्री दिपिका पांडे सिंह, बेबी देवी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन* उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु जरुरी दिशा निर्देश माननीय पुर्व मंत्री द्वारा पांचों प्रखंड के सभी पदाधिकारी को दिया गया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
