
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी, सेल राइट्स बंगाल वागन इंडस्ट्रीज कुल्टी में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियो को शनिवार को कारखाने के अंदर जाने नहीं दिया गया। जिससे कारखाना में उत्पादन नहीं होने पर लगभग 75 लाख रुपए का आथिर्क नुकसान हुआ। राष्ट्रीय संपत्ति के नुकसान को देखते हुए प्रबंधन ने कुल्टी थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई हैं। हालांकि शिकायत में किसी का नाम दर्ज नहीं करवाया गया हैं।

इस संबंध में सेल राइट्स बंगाल वागन इंडस्ट्रीज के जीएम प्रोडक्शन उज्जवल मुखोपाध्याय ने बताया कि आंदोलनकारी श्रमिकों के कारण आज हमें मेन गेट के समक्ष रोक दिया गया। जहां वागन इंडस्ट्रीज में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी अंदर नहीं जा सके और वागन के पहिए से लदे वाहन को भी कारखाने के अंदर घुसने नहीं दिया गया। जिससे वागन इंडस्ट्रीज के सभी विभाग पंगु हो गए और उत्पादन नहीं हो सका। हुए नुकसान को लेकर दोपहर में कुल्टी थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई। उन्होंने कहां कि आंदोलन का असर सेल ग्रोथ वर्क्स कुलटी पर भी पड़ रहा हैं। कारण बताया गया कि बहार से आने वाले लोग यहीं सोचते हैं कि सेल ग्रोथ में भी आंदोलन चल रहा हैं। जब कि वास्तविकता अलग हैं। बार बार आंदोलन होने के कारण सेल राइट्स बंगाल वागन इंडस्ट्रीज की छवि शिल्पांचल में खराब हो रही हैं। जब कि इस आंदोलन से सेल राइट्स बंगाल वागन इंडस्ट्रीज को कोई लेना देना नहीं हैं। कंपनी कोई भी काम करवाती हैं तो उसका टैंडर किया जाता हैं और टैंडर लेने वाला ठिकेदार ठैका मजदूरों से काम करवाता हैं। ठिकेदार मजदूर किस रेट में काम करेंगे या नहीं करेंगे, यह ठिकेदार और मजदूर के बीच का मामला हैं। इस से प्रबंधन को कोई लेना-देना नहीं हैं।
दोपहर दो बजे ठैका मजदूर के साथ कुल्टी थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज कृष्लेंदु दता से बातचीत हुई। जहां कहां गया हैं कि ठेकेदार और मजदूर के बीच बातचीत करवाई जायेगी। उसके बाद पुलिस संरक्षण में अधिकारियों और माल वाहक वाहक को अंदर प्रवेश करने दिया गया। वहीं प्रबंधन द्वारा कुल्टी थाना में शिकायत दर्ज कराने के दौरान थाना के समक्ष श्रमिकों का हुजूम वहां भी खड़ा था।
वहीं दूसरी ओर आंदोलनकारी ठेका श्रमिकों ने बताया हैं कि जुलाई महिना से कोई भी ठेकेदार नहीं आने के कारण हमलोग काम के आभाव में बैठे हुए हैं। आज साम को कुल्टी थाना में पुलिस की उपस्थिती में प्रबंधन और ठिकेदार के साथ बैठक होगी। जहां समस्या का हल निकाला जायेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
