
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी: कुल्टी थाना मोड़ के इलेक्ट्रिक ऑफिस पाड़ा के निकट राधा कृष्ण बजरंग बली मंदिर के विकास एवं मंदिर से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को मंदिर परिसर में नई समिति का गठन किया गया।

समिति का उद्देश्य केवल मंदिर के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई, सुरक्षा, धार्मिक कार्यक्रमों की बेहतर व्यवस्था तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे सामाजिक कार्यों को भी व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाना का है। समिति गठन के दौरान अजीत प्रसाद ने कहा कि समिति के गठन से स्थानीय लोगों को मंदिर से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी एकजुट होकर काम करने का अवसर मिलेगा। मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यदि इलाके में किसी व्यक्ति को अचानक चिकित्सा संबंधी आवश्यकता पड़ती है या किसी प्रकार की अप्रिय परिस्थिति उत्पन्न होती है, तो समिति के सदस्य जरूरतमंद परिवार के साथ खड़े रहेंगे और अपनी क्षमता के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा मंदिर में होने वाले पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान, त्योहार एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से आयोजित करने की दिशा में भी समिति काम करेगी। स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर सामूहिक रूप से उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर पहल करने की बात भी कही गई।

समिति गठन के दौरान स्थानीय महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने मंदिर के विकास, साफ-सफाई, धार्मिक आयोजनों और सामाजिक कार्यों को बेहतर बनाने को लेकर अपने विचार और सुझाव रखे। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से बैठक में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उन्होंने समिति के साथ मिलकर मंदिर एवं क्षेत्र के विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग देने की बात कही।
इस अवसर पर कमिटी के चेयरमैन रोमेन तपादार, अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, वर्किंग प्रेसिडेंट दुर्गा देवी, उषा देवी सचिव अजीत प्रसाद , विनोद मिस्त्री, कोषाध्यक्ष भीम रजक, कार्तिक बाउरी ,सलाहकार परेशान कुमार शर्मा, हरिनिवास शर्मा एंव सदस्यगण मंटू चौधरी, रंजीत, धर्मेंद्र, बिराज भट्टाचार्य, बेबी शर्मा एवं तुला देवी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
