• Wed. Feb 18th, 2026

बुढ़वा महादेव मंदिर पर्यटक क्षेत्र घोषित होने के बाद विकास कार्यों में आ रही है तेजी-अंबा

admin's avatar

Byadmin

Aug 7, 2024

विधायक अंबा प्रसाद ने जिले के पदाधिकारीयों साथ बुढ़वा महादेव का किया निरीक्षण, कई विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार

बड़कागांव– प्रखंड का आस्था केंद्र सुप्रसिद्ध बुढ़वा महादेव मंदिर विधायक अंबा प्रसाद के प्रयासों से पर्यटक क्षेत्र घोषित हो गया है। पर्यटन क्षेत्र घोषित होने के बाद से ही लगातार बुढ़वा महादेव में अनेक विकास योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से होने की दिशा में कार्य शुरू हो गया है। इसी कड़ी में दिन बुधवार को स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने जिले के वरीय पदाधिकारी के साथ बुढ़वा महादेव मंदिर पहुंचकर विकास के रूपरेखा तैयार की एवं संभावित विकास योजनाओं को लेकर परी चर्चा की।

इस दौरान पश्चिमी वन प्रमंडल के डीएफओ राजीव रंजन के साथ विधायक अंबा प्रसाद ने मंदिर परिसर में विभिन्न विकास कार्य जैसे विवाह मंडप, बैठने की उचित व्यवस्था हेतु जगह जगह पर सिटिंग प्लेस, सीढ़ी, कम्युनिटी हॉल, वॉच टावर, ट्रेसिंग स्पोर्ट, शौचालय आदि विभिन्न विकास कार्य हेतु चर्चा हुई। उन्होंने भी इसे जल्द धरातल पर उतारने की बात कही।

पर्यटन क्षेत्र घोषित होने के बाद से ही विधायक अंबा प्रसाद ने उपायुक्त से मुलाकात करके विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की बात कही थी एवं लिखित रूप से प्रस्ताव तैयार करके भी भेजा था जिसके बाद उपायुक्त ने बताया था कि उक्त क्षेत्र वन विभाग के अंतर्गत आता है इसीलिए कार्य करने में कठिनाई हो रही है इसी को लेकर विधायक ने वन प्रमंडल पदाधिकारी को लेकर स्थल का जायजा लिया।

विदित हो कि विधायक अंबा प्रसाद के पल पर बिजली भी बुढ़वा महादेव मंदिर तक पहुंच रही है। पोल एवं बिजली तार लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, बुढ़वा महादेव जाने वाली सड़क भी बनकर तैयार है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *