• Tue. Sep 29th, 2026

Gamhariya : विद्युत अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील, प्रखंड परिसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 29, 2026
crescent ad
गम्हरिया। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग, रांची के निर्देश पर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां के सहयोग से मंगलवार को प्रखंड परिसर में विद्युत संबंधी विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन टीएसयूआई एसएल द्वारा किया गया, जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, शिकायत निवारण व्यवस्था एवं बिजली के सुरक्षित उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।कार्यक्रम में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) के चेयरपर्सन सह सेवानिवृत्त जिला जज आलोक राज, विद्युत तकनीकी अधिकारी शरद चंद्र कुमार, संजीव कुमार सिन्हा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ओम शंकर झा मौजूद थे।
इस दौरान आदित्यपुर के उपभोक्ता पंकज कर्ण ने आदित्यपुर-2 के वार्ड संख्या 28 स्थित कामधेनु अपार्टमेंट, अर्थ इंक्लेव, मोतीनगर, वास्तु विहार, त्रिवेणी कॉम्प्लेक्स एवं गम्हरिया के आदर्श नगर क्षेत्र में जुस्को की बिजली आपूर्ति शुरू करने की मांग उठाई। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *