
जमशेदपुर । सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी की 558वीं जयंती (प्रकाश पर्व) के पावन अवसर पूरे शहर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इसी कड़ी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम और मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल ने सामूहिक रूप से सोनारी से निकली भव्य शोभायात्रा (नगर कीर्तन) में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान दोनों नेता पालकी साहिब की अगुवाई में चल रही शोभायात्रा में संगत के साथ कदम से कदम मिलाकर और ‘सतनाम वाहेगुरु’ के पवित्र नाम का जाप करते हुए पैदल चले। शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।

इससे पहले, ताजदार आलम और मंजीत सिंह गिल ने पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ पालकी साहिब में लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाया और रुमाला साहिब अर्पित किया। दोनों नेताओं ने गुरु महाराज के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा शीश झुकाकर पूरे देश और प्रदेश में हमेशा अमन, चैन, भाईचारा और खुशहाली बने रहने की कामना की।

इस मौके पर नेताओं ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं हमें मानवता की सेवा, आपसी प्रेम और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही एक सशक्त और खुशहाल समाज का निर्माण किया जा सकता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
