• Thu. Aug 20th, 2026

30 अगस्त को चतरा में होगा प्रदेश स्तरीय साहू मिलन समारोह

admin's avatar

Byadmin

Aug 20, 2026
crescent ad

 

प्रतापपुर-

तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रतापपुर प्रखंड के लिप्ता-कुबड़ी गांव में आयोजित की गई।

बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान आगामी 30 अगस्त को चतरा में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय साहू मिलन समारोह की तैयारियों एवं उसकी सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जानकारी दी गई कि समारोह में विधायक रणविजय साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

वहीं सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान एवं संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए राजू साव को सर्वसम्मति से टीएसफोर का प्रतापपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि 30 अगस्त को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय साहू मिलन समारोह में झारखंड के सभी जिलों से टीएसफोर के प्रतिनिधि एवं समाज के लोग भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज को संगठित करने, सामाजिक एकता को मजबूत बनाने तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही ने जिले के सभी प्रखंडों के स्वजातीय भाई-बहनों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं तथा समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है।

बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने पर विचार-विमर्श किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *