• Thu. Aug 20th, 2026

Gamhariya : आरएसबी ग्लोबल यूनिट चार मे रक्तदान शिविर लगाकर मनाया चेयरमैन का जन्मदिन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 20, 2026
crescent ad
गम्हरिया। आरएसबी ग्लोबल ने गुरुवार को गम्हरिया स्थित यूनिट-4 परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कर समूह के चेयरमैन डॉ. आर.के. बेहेरा का जन्मदिन मानव सेवा के रूप में मनाया।
शिविर में कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा लगभग 250 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती संगीता बेहेरा और श्रीमती नलिनी बेहेरा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया। इस अवसर पर आरएसबी ग्लोबल की लीड एचआर जया सिंह ने कहा कि समूह हमेशा सामाजिक उत्तरदायित्व को प्राथमिकता देता है और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी इसकी पहचान है।
आरएसबी ग्रुप वर्षभर भारत एवं विदेशों में विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करता है। समूह की सभी इकाइयों से प्रतिवर्ष करीब 4,000 यूनिट रक्तदान किया जाता है,
जबकि अकेले गम्हरिया इकाइयों का योगदान लगभग 1,800 यूनिट है। कार्यक्रम को कर्मचारियों ने सेवा और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *